Class 12th Physics model paper question answer 2026 || 12th class physics important subject question
प्यारे बच्चों आप सभी छात्र-छात्राओं के लिए लेकर आ चुके हैं इस आर्टिकल के माध्यम से 20 (Subjective) लघु उत्तरीय प्रश्न जो आपकी परीक्षा के लिए जरूरी है के सारे सब्जेक्टिव क्वेश्चन को याद कर लीजिए और यह सारे प्रश्न हमारे द्वारा तैयार किए गए आसान भाषा में है जिसे आप याद कर कर परीक्षा में आसानी पूर्वक लिख पाएंगे तो सारे बच्चे से यही कहूंगा कि इसे कॉपी में नोट कर कर याद कर ले और दोस्तों के पास जरूर शेयर कीजिए|
1. एंपीयर का परिपथिये नियम क्या है?
उत्तर – किसी बंद वक्र के परित: चुंबकीय क्षेत्र का रेखा समाकलन उस बंद बक्र द्वारा क्षेत्रफल से गुजरने वाली कुल विधुत धारा का u० गुना होता है |
• जहाँ μ० को को निर्वात की चुंबकशीलता कहा जाता है |
2. विद्युत बल रेखाएं क्या है ?
उत्तर – किसी आवेश के कारण उत्पन्न होने वाली विद्युत बल रेखाएं उस बंद रेखा के समान होती है जिस पर स्वतंत्रता आवेश चलता है या चलने के प्रवृत्ति रखता है|
• विद्युत बल रेखाएं हमेशा एक दूसरे के समानांतर होती है |
3. विद्युत क्षेत्र की तीव्रता क्या है?
उत्तर – एकांक विद्युत आवेश पर लगने वाले आकर्षण या विकर्षण बल को विद्युत क्षेत्र की तीव्रता कहते हैं |
• इसे E द्वारा सूचित किया जाता है
• माना किसी आवेश की विद्युत क्षेत्र में स्थित q परिमाण बाले आवेश पर F बल कार्य करता है तब उस विद्युत क्षेत्र की तीव्रता
E = F/q
3. विशिष्ट प्रतिरोध या प्रतिरोधकता क्या है?
उत्तर – किसी चालक का प्रतिरोध ® चालक के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल (A) के गुणनफल तथा उसके लंबाई (l) के अनुपात को चालक का विशिष्ट प्रतिरोध या प्रतिरोधकता कहा जाता है |
✓ इसे ρ रो से सूचित किया जाता है
ρ = R.A/l
• इस का S.I मात्रक ओम-मीटर होता है
5. विद्युत चुंबकीय प्रेरण क्या है?
उत्तर – जब किसी कुंडली के बीच आपेक्षिक गति की जाती है तो कुंडली में एक विद्युत वाहक बल उत्पन्न होता है तथा कुंडली में धारा उत्पन्न होता है कुंडली में उत्पन्न विद्युत वाहक बल को प्रेरित विद्युत वाहक बल कहा जाता है तथा उत्पन्न धारा को प्रेरित धारा कहा जाता है और इस घटना को विद्युत चुंबकीय प्रेरण कहा जाता है |
6. आवेश का क्वांटमीकरण क्या है?
उतर – किसी वस्तु पर उपस्थित आवेश का परिमाण मूल आवेश का हमेशा पूर्णांक गुणज होता है |
✓यदि किसी आवेश पर उपस्थित आवेश का परिमाण Q है तब
Q= ±ne
✓ जहाँ पर n= 1,2,3,4,5
7. लॉरेंज बल क्या है?
उत्तर – जब कोई गतिमान आवेश समरूप चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान होता है तब उस कण पर एक प्रकार का चुंबकीय बल कार्य करता है उस बल को लॉरेंज बल कहा जाता है ।
8. बायो सावर्त का नियम क्या है?
उत्तर – बायो सावर्त तथा लाप्लास ने धारावाही चालक के छोटे से अल्पांश के कारण किसी बिंदु पर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र के परिमाण के लिए एक नियम दिया जिसे बायो सवर्त का नियम कहा जाता है।
9. क्रांतिक कोण क्या है ?
उत्तर – जब प्रकाश का किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करता है तो अभिलम्ब से दूर मूड़ जाता है जैसे जैसे आपतन कोण का मान बढ़ाया जाता है वैसे वैसे अपवर्तन कोण का मान भी बढ़ते जाता है यानि वैसा आपतन कोण जो अपवर्तन के बाद 90° हो जाय तो उस आपतन कोण को क्रांतिक कोण कहा जाता है।
10. भंवर धारा क्या है ?
उत्तर – जब किसी धातु के प्लेट को चुंबकीय क्षेत्र में घुमाया जाता है तो इससे जुड़े चुंबकीय फ्लक्स में लगातार परिवर्तन होने लगता है इसके कारण धातु में विद्युत वाहक बल प्रेरित होता है जो इसकी गति को कम कर देता है इसी धारा को भवँर धारा कहते हैं |
11. प्रकाश विद्युत प्रभाव क्या है ?
उत्तर – जब किसी धातु सतह पर प्रकाश पड़ता है तो धातु सतह से प्रकाश इलेक्ट्रॉनों का उत्सर्जन होने लगता है इस घटना को ही प्रकाश विद्युत प्रभाव कहा जाता है |
12. लेंज का नियम क्या है ?
उत्तर – विद्युत चुंबकीय प्रेरण के कारण किसी कुंडली में प्रेरित धारा की दिशा इस प्रकार की होती है कि है यह उस कारण का विरोध करती है जिस कारण से इसकी उत्पत्ति होती है जिसे लेंज का नियम कहा जाता है |
• यह ऊर्जा संरक्षण सिद्धांत पर कार्य करता है
13. विद्युत वाहक बल क्या है ?
उत्तर – किसी परिपथ में एकांक आवेश को प्रवाहित करने के लिए सेल के द्वारा जितना ऊर्जा की आवश्यकता होती है उससे विद्युत वाहक बल कहते हैं |
• इसे E द्वारा सूचित किया जाता है
• मान लिया कि परिपथ से Q आवेश को प्रवाहित करने में किया गया कार्य W है अतः विद्युत वाहक बल (E) = W/Q
• इसका मात्रक J/S या वोल्ट होता है।
14. प्रकाश का विवर्तन क्या है?
उत्तर – प्रकाश को किसी अवरोध से मुड़ने की घटना को प्रकाश का विवर्तन कहा जाता है।
– प्रकाश का विवर्तन दो प्रकार के होते है
(i) फ्रेनल विवर्तन
(ii) फ्राउनहोफर विवर्तन जाता है
15. विधुतीय द्धिधुव आघूर्ण क्या है ?
उत्तर – विधुतीय द्धिधुव आघूर्ण दोनों में से किसी एक आवेश का परिमाण तथा दोनों आवेश के बीच की दूरी के गुणनफल के बराबर होता है | इसे P सदिश के द्वारा सूचित किया जाता है। यह एक सदिश राशि है जिसका मात्रक कुलम्ब- मीटर होता है।
16. प्रकाश का व्यतिकरण क्या है ?
उत्तर – जब एक ही तरंगधैर्य के प्रकाश के दो तरंगे एक साथ किसी माध्यम में एक ही दिशा में चलता है तो प्रकाश के अध्यारोपण के कारण प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन हो जाता है तो इस घटना को प्रकाश का व्यतिकरण कहते हैं |
17. प्रकाश का प्रकीर्णन क्या है ?
उत्तर – जब प्रकाश का किरण वायुमंडलीय से होकर गुजरता है तब वायुमंडल में स्थित धूलकण के कारण प्रकाश का किरण अपने पथ से मूड़ जाता है या विचलित हो जाता है इस तरह अपने पथ से मुड़ने की घटना को प्रकाश का प्रकीर्णन कहते हैं |
18. प्रकाश का व्यतिकरण प्राप्त करने के शर्त को लिखें |
उत्तर – प्रकाश का व्यतिकरण प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्त है |
• प्रकाश तरंगों को एक ही दिशा में होना चाहिए
• प्रकाश के दोनों तरंगों का आयाम बराबर होना चाहिए
• प्रकाश के दोनों तरंगों का तरंगधैर्य बराबर होना चाहिए
• प्रकाश के दोनों तरंगों के बीच का कलांतर नियत होना चाहिए
19. विभवमापी क्या है?
उत्तर – विभवमापी उस विद्युतिय यंत्र को कहते हैं जिसके द्वारा किसी विद्युत वाहक बल को मापा जाता है या दो से लेकर विद्युत वाहक बल की तुलना किया जाता है विभवमापी कहलाता है|
20. तरंगाग्र क्या है?
उत्तर – प्रकाशिय तरंगाग्र सभी दिशाओं में समान रूप से कंपन करते हुए एक निश्चित अकार का निर्माण करती है जिसे तरंगाग्र का जाता है
