सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? सही स्टडी प्लान | Government Job Step by Step Guide
सरकारी नौकरी: सरकारी नौकरी पूरे देश में युवाओं का यह सबसे बड़ा सपना है हर देश का व्यक्ति यह सपना देखा है कि हमारा सरकारी नौकरी मिल जाए, सरकारी नौकरी सिर्फ भविष्य को नहीं बदलती बल्कि समाज में इज्जत सम्मान और कई सारे सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है सरकारी नौकरी को पाने के लिए छात्र के पास सही तरीका होना चाहिए कि कैसे पढ़ाई करना चाहिए तो इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे की जाती है ताकि सफलता पूर्वक नौकरी मिल सके।
1. लक्ष्य निर्धारित करें
सरकारी नौकरी को पाने के लिए सबसे पहले आपके पास पहले से ही पता होना चाहिए कि आप किस प्रकार के नौकरी पाना चाहते हैं इसके लिए निम्न नौकरियां दी गई है।
• SSC (CGL, CHSL, GD)
• शिक्षक भर्ती
• रेलवे भर्ती
• पुलिस
• BANK (PO,Clerk)
आपको जिस क्षेत्र में जाना है उसका चयन कार्यकारी परीक्षा की तैयारी करें
2. सिलेबस को पूरी तरह समझे
आप जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके बारे में पूरी जानकारी ग्रहण करने के बाद सिलेबस समझना बहुत जरूरी है।
हर परीक्षाओं में यह विषय सामान्य होते हैं।
• Gk (सामान्य ज्ञान)
• गणित
• रीजनिंग
• करंट अफेयर्स
• हिंदी/ अंग्रेजी
3. पढ़ने का सही स्टडी प्लान
आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए प्लान बनाना जरूरी है नहीं तो मेहनत का परिणाम सही नहीं मिल पाएगा इसीलिए नीचे स्टडी स्ट्रेटजी बताया गया है।
• हर छात्र को रोजाना कितना समय पढ़ाई करना है यह सबसे पहले तय करें
• हर विषय के लिए अलग-अलग समय दें
• जो विषय आपके कमजोर है उन पर ज्यादा फोकस करें
• लगातार ना पढ़े बीच-बीच में 10 से 15 मिनट का ब्रेक ले
• प्रतिदिन डिवीजन करने के लिए टाइम निकाल कर रिवीजन करें
4. रोज करंट अफेयर्स पढ़े
कोई भी सरकारी नौकरी को पाने के लिए करंट अफेयर्स बहुत योगदान देती है क्योंकि करंट अफेयर से हर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं इसीलिए यह पढ़ना बहुत जरूरी है चाहे आप किसी भी परीक्षा की तैयारी क्यों न कर रहे हो। इसलिए करंट अफेयर्स को पढ़ना बहुत जरूरी है और इसके साथ-साथ समाचार पत्र भी पड़े इससे आपके नॉलेज बढ़ाते हैं सरकारी योजना को लेकर लिखी गई बातों पर फोकस करें।
5. टेस्ट दे और लगातार अभ्यास करो
सिर्फ पढ़ने से सरकारी नौकरी संभव नहीं है इसके लिए आपको अभ्यास लगातार कठिन परिश्रम सही स्ट्रेटजी और नियमित अभ्यास से ही संभव है अभ्यास करने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं जो नीचे बताए गए है।
• टेस्ट देने और अभ्यास करने से अपने आप को पहचान पाते हैं कि आपको किस में क्या दिक्कत है
• नियमित अभ्यास करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है
• समय को कैसे मैनेज करना है यह सीख पाते हैं
6. समय प्रबंधन सीखें
सरकारी नौकरी को पाने के लिए और सरकारी नौकरी के परीक्षाओं को पास करने के लिए समय प्रबंधन सिखना बहुत जरूरी है इससे क्या होता है कि टाइम लगाकर प्रश्न हल कर पाते हैं टाइम से पहले प्रश्न हल कर पाते हैं और आसान प्रश्न पहले करें कठिन प्रश्नों में समय बर्बाद ना करें इस प्रकार से आप समय का प्रबंध बेहतरीन तरीका से सीख पाएंगे।
• टाइम देखकर प्रश्न लगाना चालू करें
• आसान प्रश्न पहले बनाएं
• कठिन प्रश्न को बनाने में समय बर्बाद ना करें जो प्रश्न आपसे बनते हैं वह प्रश्न सबसे पहले बनाए और जो प्रश्न नहीं बनते हैं उसे लास्ट में बनाने का प्रयास करें
इस प्रकार से आप समय को बचा पाएंगे और समय प्रबंधन कैसे करना है आसानी से सीख पाएंगे
7. धैर्य होना चाहिए
किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए छात्र के पास धैर्य का होना बहुत जरूरी है इसमें ध्यान रखने वाले बात है कि असफलता से कभी भी ना डरे, लगातार प्रयास करते रहे, एक बार असफल होने से कभी भी हार न माने, खुद पर पूरा विश्वास होना चाहिए तभी आप किसी भी परीक्षा को पास कर पाएंगे और सरकारी नौकरी को प्राप्त कर पाएंगे।
8. नोट्स होना जरूरी
किसी भी परीक्षा के तैयारी करने के लिए आपके पास खुद का नोट्स होना बहुत जरूरी है इससे बहुत सारे लाभ मिलते हैं जो निम्नलिखित बताए गए हैं।
• जल्दी रिवीजन कर पता है
• लोग मानते हैं कि खुद का लिखा हुआ जल्दी याद हो पता है
• परीक्षा से पहले इसे पढ़ने पर बहुत मदद मिलती है जिससे तैयारी और बेहतरीन हो पाती है
• इसलिए नोट्स जरूर बनाएं और खुद का बनाएं ताकि तैयारी बेहतरीन हो पाए ।
9. स्वास्थ्य सही होना जरूरी है
छात्र का स्वास्थ्य स्थिति और मानसिक स्थिति दोनों बेहतर रखने के लिए नीचे बताया गया है।
• पर्याप्त और सही नींद (6-7 घंटे)
• सही भोजन करें
• बाहर के खानपान ना करें
• हल्का एक्सरसाइज योग यह सभी रोजाना करें
इस प्रकार से स्वस्थ शरीर को भी स्वस्थ रखता है और दिमाग भी सही चलता है इसलिए यह सभी चीज जरूर फॉलो करें
निष्कर्ष:
सरकारी नौकरी की तैयारी सही तरीका से किया जाए तो यह बिल्कुल आसान है क्योंकि बहुत सारे लोग सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं लेकिन उनके पास सही स्टडी प्लान नहीं रहता है जिसके कारण से कहीं ना कहीं उनको सरकारी नौकरी निकलना कठिन लगता है लेकिन सरकारी नौकरी निकलने से पहले सही स्टडी प्लान अगर बनाया जाए तो यह बिल्कुल आसान है नियमित अभ्यास और टेस्ट लगाकर और अपने आप पर भरोसा कर कर विश्वास कर कर आसानी से सरकारी नौकरी को निकाला जा सकता है तो इस आर्टिकल के माध्यम से मैं स्टडी प्लान के बारे में पूरा बताया कि आप किस प्रकार से सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं।
