Online Padhai Kaise Kare – फायदे – नुकसान और पढ़ने का सही तरीका संपूर्ण जानकारी

Online Padhai Kaise Kare – फायदे – नुकसान और पढ़ने का सही तरीका संपूर्ण जानकारी

आज के आधुनिक जीवन में पढ़ाई करने का तरीका बदल चुका है जहां पहले के समय में लोग पढ़ने के लिए स्कूल कॉलेज या कहीं कोचिंग संस्थान जाते थे लेकिन अब के समय में मोबाइल फोन या इंटरनेट की सहायता से घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं इसे ही ऑनलाइन पढ़ाई कहते हैं ऑनलाइन पढ़ाई उन लोगों के लिए काफी बेहतरीन है जो लोग नौकरी की तैयारी करते है। तो आज की इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें ऑनलाइन पढ़ाई करने के फायदे नुकसान सही तरीका गाइड लाइन नीचे बताया गया है

ऑनलाइन पढ़ाई क्या होता है?

ऑनलाइन पढ़ाई इसमें छात्र इंटरनेट की सहायता से मोबाइल फोन या कंप्यूटर या लैपटॉप से पढ़ाई करना है इसमें वीडियो लेक्चर देख सकते हैं पीडीएफ नोट्स डाउनलोड करके पढ़ाई कर सकते हैं ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं और बहुत सारे गाइडलाइन भी ऑनलाइन के माध्यम से मिल सकता है।

• लेक्चर देख सकते है

• लाइव वीडियो क्लास देख सकते है

• लाइव टेस्ट दे सकते है

• Pdf नोट्स से पढ़ सकते है

ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें?

1. अपना लक्ष्य निर्धारित करें

पढ़ाई शुरू करने से पहले आप अपना पढ़ाई कल लक्ष्य निर्धारित करें।

जैसे –

• स्कूल की पढ़ाई

• नौकरी की तैयारी

• कॉलेज की भी पढ़ाई

• किसी भी प्रकार का स्किल्स

इस प्रकार से लक्ष्य निर्धारित करने से पढ़ाई करना बहुत आसान हो जाता है।

2. सही प्लेटफॉर्म चुने 

अगर कोई छात्र ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहता है तो सबसे पहले छात्र को अच्छा प्लेटफार्म चुनना चाहिए जैसे –

• YouTube

• पढ़ाई करने वाला ऐप

3. एक अच्छा टाइम टेबल बनाएं

ऑनलाइन पढ़ाई बेहतर करने के लिए सबसे पहले एक अच्छा टाइम टेबल बनाएं जो रोज फॉलो कर सके।

• पढ़ाई करने का समय तय करें।

• पढ़ाई करते समय मोबाइल के नोटिफिकेशन को ऑफ रखें।

• आप अपने अनुसार एक सही पढ़ने का समय बनाए जैसे

• सुबह 6 – 8 बजे पढ़ाई

• शाम 7- 9 बजे तक रिवीजन कर ले

अलग-अलग छात्र के अनुसार अलग-अलग समय हो सकता है लेकिन उदाहरण इसी प्रकार से होगा।

4. वीडियो लेक्चर को ध्यान पूर्वक देखें 

• कोई टॉपिक समझ ना आने पर दोबारा देखें।

• स्पीड को मीडियम रखें ना ज्यादा तेज रखें।

• वीडियो लेक्चर देखते-देखते नोट्स बनाएं।

5. खुद का नोट्स जरूर बनाएं 

• नोट्स बनाएं और कॉपी में सारे प्रश्न उत्तर होने चाहिए

• नोट्स में छोटे-छोटे पॉइंट बनाएं

• नोट्स को रोज देखें और याद करें

ऑनलाइन पढ़ाई करने के फायदे 

ऑनलाइन पढ़ाई करने के निम्नलिखित फायदे हैं

• घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं कहीं जाने की आवश्यकता नहीं

• बहुत कम खर्च करके भी बेहतरीन तैयारी की जा सकती है

• बार-बार पढ़ने की सुविधा कई बार वीडियो को देख सकते हैं

• ऑनलाइन पढ़ाई किसी भी समय में किया जा सकता है इसके लिए समय निर्धारित नहीं है

• ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई कहीं भी की जाती है चाहे वह गांव शहर कहीं भी हो।

ऑनलाइन पढ़ाई करने के नुकसान 

जिस प्रकार से ऑनलाइन पढ़ाई करने में फायदे हैं उसी प्रकार से नुकसान भी है जो निम्नलिखित बताए गए हैं

• ऑनलाइन पढ़ाई करते-करते ध्यान भटकता है जिसके कारण से छात्र मोबाइल में गेम, सोशल मीडिया देखने लगते हैं जिसके कारण से उनकी समय भी बर्बादी होती है ।

• इंटरनेट पर निर्भरता यदि मोबाइल फोन में नेटवर्क नहीं है तो पढ़ाई संभव नहीं ।

• सेल्फ डिसिप्लिन भी बहुत जरूरी है बिना अनुशासन के ऑनलाइन पढ़ाई करना मुश्किल है।

ऑनलाइन पढ़ाई में सफल होने के टिप्स 

• रोज पढ़ें और रोज डिवीजन करें

• ऑनलाइन टेस्ट की व्यवस्था जिसे देखकर अपनी तैयारी को जांच पाएंगे ।

• किसी टॉपिक समझ ना आए तो उसे टॉपिक को दोबारा देखें ।

• ऑनलाइन पढ़ाई करते समय डिस्ट्रक्शन से बच्चे और धैर्य रखें ।

• समय पर खाना पीना और समय पर सोए और लगातार पढ़ाई ऑनलाइन ना करें बीच-बीच में ब्रेक लेते रहे।

ऑनलाइन पढ़ाई और ऑफलाइन पढ़ाई में अंतर 

ऑनलाइन पढ़ाई  ऑफलाइन पढ़ाई 
घर बैठे पढ़ाई घर से बाहर पढ़ाई
खर्च बहुत कम खर्च जदा
लाइव क्लास + रिकॉर्डेड क्लास लाइव क्लास
फ्लैक्सिबल टाइम फिक्स टाइम

 

ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े छात्रों के प्रश्न (FAQ)

1. ऑनलाइन पढ़ाई क्या सच में फायदेमंद है?

उत्तर – हां, ऑनलाइन पढ़ाई बिल्कुल फायदेमंद है इससे छात्र घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के टॉपिक को कई बार देख सकते हैं जिससे पढ़ाई में बहुत मदद मिलता है और समय की बहुत बचत होती है।

2. ऑनलाइन पढ़ाई कैसे शुरू करें 

उत्तर –  ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और सही प्लेटफॉर्म को छूने और नियमित रूप से पढ़ाई शुरू कर दें।

3. ऑनलाइन पढ़ाई में फोकस कैसे करें 

उत्तर – ध्यान से ऑनलाइन पढ़ाई पर फोकस करने के लिए मोबाइल के नोटिफिकेशन बार को बंद कर दें सोशल मीडिया से दूर रहे और एक शांत जगह चुनकर पढ़ाई शुरू कर दें जिससे फोकस बढ़ेगी।

4. क्या ऑनलाइन पढ़ाई कर कर सरकारी नौकरी निकल सकते हैं?

उत्तर – हां, ऑनलाइन पढ़ाई करके भी सरकारी नौकरी निकल सकते हैं इसमें धैर्य की आवश्यकता है सही लक्ष्य और सही मास्टर प्लान हो तो यह बिलकुल आसानी से संभव है।

निष्कर्ष:

ऑनलाइन पढ़ाई आज के समय में बहुत आसान हो चुका है अगर विद्यार्थी में धैर्य और मेहनती हो तो ऑनलाइन के माध्यम से बहुत आगे तक जा सकता है ऑनलाइन पढ़ाई करने के फायदे भी बहुत है और नुकसान भी हैं अगर आप सही योजना सही टिप्स के साथ में ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं तो ऑनलाइन पढ़ाई कर कर भी बाद से भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है यदि छात्र में डिसिप्लिन है धैर्य है मेहनत करने की लालसा है तो बहुत आगे तक जा सकता है।


budhdev kumar

✨ बुद्धदेव चौरसिया
📍 जहानाबाद, बिहार
🎓 ऑनलाइन शिक्षक (Class 12th सभी विषय)
मैं जहानाबाद जिला का निवासी हूं और पिछले 5 वर्षों से Class 12th के विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से सभी विषयों की शिक्षा प्रदान कर रहा हूं।
मेरे चैनल के माध्यम से मैं विद्यार्थियों को सटीक नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न और परीक्षा से संबंधित पूरी तैयारी सामग्री उपलब्ध कराता हूं।
हर साल मेरे नोट्स से अधिकांश प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और रिजल्ट दोनों बेहतर होता है।
📚 “शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है, इसे सब तक पहुँचाना मेरा लक्ष्य है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2025: अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बालिकाओं को ₹10,000-₹15,000 छात्रवृत्ति – ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026

Read More

बकरी पालन लोन 2026: ₹2 लाख तक मुफ्त सहायता! किसान-युवा योग्यता व आवेदन प्रक्रिया 

Read More

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026: लड़कियों को ₹30,000 सालाना कैसे मिले? | बिहार स्टूडेंट्स अप्लाई करें

Read More

घर बैठे नया पैन कार्ड कैसे बनाएं? पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप जानें (2026 अपडेट)

Read More

PM Kisan Yojana Payment Hike 2026 : बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पीएम किसान में मिलेगा ₹9000 – बड़ी घोषणा 

Read More

Bihar Free Laptop Yojana 2026: टैलेंट टेस्ट पास करो, ₹5000 कैश + लैपटॉप पाओ – आवेदन लिंक यहाँ Free Laptop Yojana 2026: टैलेंट टेस्ट पास करो, ₹5000 कैश + लैपटॉप पाओ – आवेदन लिंक यहाँ

Read More

Leave a Comment