Aadhar Card Me Mobile Number Update Kaise Kare? Full Process 2025
आज के आधुनिक युग में आधार कार्ड भारत के हर नागरिक का महत्वपूर्ण पहचान पत्र बन चुका है आधार कार्ड का उपयोग कई सारे जगह पर है सरकारी योजना का लाभ लेना है तो वहां पर भी आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी या किसी भी जगह पर सरकारी पोर्टल को लॉगिन करना है तो हर हर जगह पर आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है तो आधार कार्ड बहुत जरूरी बन गया है क्योंकि OTP इसी नंबर पर आता है यदि आपका आधार कार्ड खो गया है या मोबाइल नंबर बदल गया है तो ऐसी स्थिति में आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को बदलने या अपडेट करना बहुत जरूरी है तो आज की इसी आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे के आधार कार्ड मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें तो नीचे विस्तार से बताया गया है
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने की निम्नलिखित प्रक्रिया बताई गई है
1. आधार सेवा केंद्र पर जाएं
• सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने क्षेत्र के आधार सेवा केंद्र की पूरी जानकारी ले लें
• वेबसाइट पर जाने पर आपसे अपना राज्य, जिला, पिन कोड पूछा जाएगा वह डालकर आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र खोज पाएंगे।
2. आधार सेवा केंद्र पर जाएं
आप आधार सेवा केंद्र पर जाने के बाद आप आधार कार्ड अपडेट या आधार कार्ड सुधारने का फॉर्म भरे
3. फॉर्म भरें
फॉर्म मिल जाने पर पूछे जाने वाले सारे जानकारियां भरे।
जैसे –
• आधार नंबर
• नया मोबाइल नंबर
• और इसमें अपडेट क्यों करवाना चाहते हैं कारण भी पूछा जाएगा ।
इसमें किसी प्रकार की दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है तो इसमें आपको कोई भी प्रकार का दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा ।
4. सत्यापन
आपकी पहचान को सुनिश्चित करने के लिए आपका फिंगरप्रिंट और इरिस स्कैन करेंगे ।
5. भुगतान प्रक्रिया
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने का शुल्क मात्र ₹50 है जिससे आप आधार में मोबाइल नंबर चेंज करने का खर्च है ।
6. रसीद मिलेगा
सभी प्रक्रिया हो जाने पर आपको एक रसीद (URN) दी जाएगी इसी नंबर की सहायता से आप अपने अपडेट का स्टेटस आसानी से चेक कर पाएंगे तो रसीद को रख ले ।
मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?
यदि आप मोबाइल नंबर अपडेट करवाए हैं तो आपका कम से कम 5 दिन से लेकर 10 दिन तक लगा सकते हैं और कभी-कभी 15 दिन तक भी लगा सकते हैं और यह अपडेट हो जाने पर तुरंत बाद मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाता है।
आधार से मोबाइल नंबर अपडेट स्टेटस चेक करें?
1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2. Check Aadhar Update Status वाला ऑप्शन को चुने
3. URN नंबर और उसमें कैप्चा को भरें
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें
इतना करने के बाद आप स्टेटस स्क्रीन पर देख पाएंगे
ध्यान रखें
• यदि आप आधार में नंबर चेंज करवा रहे हैं तो नया नंबर आपके चालू होना चाहिए और वह आपके पास ही होना चाहिए
• अपडेट करने की प्रक्रिया सरकारी आधार केंद्र पर ही जाकर करें
• आप जो मोबाइल नंबर दिया गया है उसमें OTP आने की सुविधा होनी चाहिए
यह सारी बातें ध्यान रखने योग्य बातें हैं
आधार से मोबाइल नंबर लिंक के लाभ
1. सरकारी योजना का सीधा लाभ
2. आधार कार्ड डाउनलोड
3. PVC Card ऑर्डर करने की सुविधा
4. OTP से जुड़े कई सारे सेवाएं आसान हो जाएगी
5. या बिल्कुल सुरक्षित और प्रदर्शित है
(FAQ) आपका पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न-
प्रश्न 1: मोबाइल नंबर अपडेट करने में कितना पैसा लगता है
उत्तर – सिर्फ ₹50
प्रश्न 2: मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है
उत्तर – 5- 10 दिन
प्रश्र 3: मोबाइल नंबर अपडेट ना होने पर क्या करना होगा
उत्तर – URN नंबर डालकर सबसे पहले स्टेटस चेक करें या तो आप फिर से आधार सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं
निष्कर्ष:
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट रखना बहुत जरूरी है यह सिर्फ सरकारी योजना में ही नहीं मदद करती बल्कि कई सारे जगह पर इसका उपयोग है जैसा कि मैं आपको बताया कि यह प्रक्रिया बिल्कुल ऑफलाइन के माध्यम से ही संभव है यह ऑनलाइन के माध्यम से कभी भी अपडेट या लिंक नहीं किया जा सकता है इसीलिए अगर आपको भी आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट करना है तो आप अपने क्षेत्र के निजी आधार सेवा केंद्र पर पहुंचे और आधार नंबर जुड़वाना हो या चेंज करवाना हो सारे प्रक्रिया बिल्कुल सरल और सुरक्षित है।
