Class 12th Hindi 15 Vvi Subjective Question 2025: Vvi Subjective Question 12th class Hindi|

Class 12th Hindi 15 Vvi Subjective Question 2025: Vvi Subjective Question 12th class Hindi|

दोस्तों अगर आप भी इंटर फाइनल परीक्षा 2026 में देने वाले हैं तो यह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न हिंदी का लेकर आए हैं यह सारे प्रश्न परीक्षा के नजरिए से बहुत ज्यादा जरूरी प्रश्न हैं यह सारे परीक्षा में आने की बहुत-बहुत संभावना है यह सारे लघु उत्तरीय प्रश्न को याद जरूर कर लें और दोस्तों के पास शेयर जरूर कीजिए ताकि उनका भी भला हो सके और परीक्षा में बेहतरीन मार्क्स जरूर लेकर आए

15 VVI SUBJECTIVE QUESTION HINDI

Q.1- गैंग्रीन क्या हैं? M.VVI

उत्तर – पहाड़ियों पर रहने वाले व्यक्तियों को काँटा चुभना आम बात है। परन्तु काँटा चुभने के बाद बहुत दिनों तक छोड़ देने के बाद व्यक्ति का पाँव जख्म का शक्ल लेता है जिसका इलाज मात्र पाँव का काटना ही है। काँटा चुभने पर जख्म ही गैंग्रीन कहलाता है।

Q.2- तुलसीदास को किस वस्तु की भूख है ? 

उत्तर – तुलसीदास को भक्ति रूपी अमृत के समान सुंदर भोजन की भूख है, अर्थात हे प्रभु ! अपने चरणों में ऐसी भक्ति दे दीजिए कि कोई दूसरे कामना ना रह जाए

Q.3- शिवाजी के तुलना भूषण किन- किन से की है

उत्तर – शिवाजी की तुलना भूषण ने इंद्र, राम, परशुराम, चीता सिंह, कृष्ण आदि से की है

Q.4- अगर हम में वाकशक्ति न हो ती तो क्या हो ता ?

उत्तर – अगर हममें वाकशक्ति न होती तो यह समस्त सृष्टि गूंगी प्रतीत होती | सभी लोग चुपचाप बैठे रहते और हम जो बोलकर एक दूसरे के सुख -दुख का अनुभव करते हैं वह शक्ति न होने के कारण एक दूसरे से कह सुन भी नहीं पाते और नहीं अनुभव कर पाते |

Q.5- पुरुष जब नारी के गुण लेता है तब वह क्या बन जाता है?

उत्तर – पुरुष जब नारी के गुण लेता है तब वह देवता (अर्धनारीश्वर ) बन जाता है। अर्द्धना रीश्वर शंकर और पार्वती का कल्पित रूप है जिसमें आधा अंग पुरुष का तथा आधा अंग नारी का होता है। अर्द्धनारीश्वर के माध्यम से यह बता या है कि समाज में स्त्री और पुरुष दोनों का अपना स्थान महत्त्व है।

Q.6- दिनकर जी का निधन कहां और किन परिस्थितियों में हुआ?

उत्तर – अर्धनारीश्वर के लेखक ‘रामधारी सिंह दिनकर’ का मृत्यु विलिंगटन नर्सिंग होम में 24 अप्रैल 1974 को हुआ। उस अस्पताल में रात्रि को इन्हें दिल का दौरा पड़ा और 3 मिनट के अंदर जेपी के मित्र रामनाथ जी गोयनका के घर में अतिथि के रूप में इनके साथ रुके हुए थे जहां से उन्हें पहुंचाया गया लेकिन अब उन्हें बचाया नहीं जा सका

Q.7- जयप्रका शनारायण की पत्नी का नाम क्या था। किसकी पुत्री थी ?

उत्तर – जयप्रकाश नारायण की पत्नी का नाम प्रभावती देवी था । वह ब्रजकिशोर प्रसाद की पुत्री थी

Q.8- हरचरना कौन है। ?

उत्तर – हरचरना ‘अधिनायक’ शीर्षक कविता में एक आम आदमी का प्रति निधित्व करता है। वह एक स्कूल जाने वाला बदहाल गरीब लड़का है। राष्ट्रीय त्योहार के दिन झंडा फहराए जाने के जलसे में राष्ट्रगान दुहराता है। हरचरना की पहचान ‘फटा सुथन्ना ‘ पहने एक गरीब छात्र के रूप में है।

Q.9- प्रातः काल का नभ कैसा था ?

उत्तर – प्रात:काल का नभ बिलकुल नीले राख के समान स्वच्छ था । उसकी नीलिमा के बीच आनेवाला उजाला हल्के रूप में झाँकता नजर आता है। प्रातःकाल की उस वेला में आकाशनीले राख सा लगता है।

Q.10- प्रवृत्ति मार्ग और निवृत्ति मार्ग क्या है ?

उत्तर – प्रवृत्ति मार्ग वह मार्ग है जिसमें नारी को गृहिणी और अपने काम की पूर्ति के लिए गले से लगा रखा जाता है। इसको करने वाले प्रवृत्ति मार्गी कहलाए । जो प्रवृत्ति मार्गी हुए उन्हों ने नारी को गले से लगाया , क्यों कि जीवन से वे आनंद चाहते थे और नारी आनंद की खान थी निवृत्ति मार्ग वह मार्ग है जिसमें जीवन में नारी को अलग रखा जाता है। इस मार्ग को अपना ने वाले निवृर्त्ति मार्गी कहला ते हैं। निवृत्ति मार्गी जीवन के साथ नारी को अलग रख छोड़ा , क्यों कि नारी उनके किसी काम की चीज नहीं थी । इससे वैयक्तिक मुक्ति की प्राप्ति होती थी ।

Q.11- शिवाजी के तुलना भूषण ने मृगराज से क्यों की है ?

उत्तर – जिस तरह मृगराज (सिंह) हाथी पर आक्रमण कर उसे मार डालता है, उसी तरह शिवाजी शत्रुसेना पर आक्रमण कर उसे (सेना को ) छिन्न-भिन्न कर देते हैं। अतः , भूषण ने शिवाजी की तुलना मृगराज से की है।

Q.12- कवि ने एक आँख की तुलना दर्पण से क्यों की ?

उत्तर – कवि ने अपनी एक आँख की तुलना दर्पण से इसलिए की है क्यों कि दर्पण स्वच्छ व निर्मल होता है, उसमें मनुष्य की वैसी ही प्रतिछा दिखती है जैसा वह वास्तव में होता है । कवि स्वयं को दर्पण के समान स्वच्छ व निर्मल भावों से ओत-प्रोत मानता है । उसके हृदय में जरा – सा भी कृत्रिमता नहीं है । उसके इन निर्मल भावों के कारण ही बड़े-बड़े रूपवा न लोग उसके चरण पकड़कर लालसा के साथ उसके मुख की ओर निहारते हैं ।

Q.13- ‘आर्ट ऑफ कन्वर्सेशन’ क्या है ?

उत्तर – आर्ट ऑफ कन्वर्सेशन बातचीत करने की एक कला है जो यूरोप के लोगों में ज्यादा प्रचलित है । इस बातचीत कला में ऐसी चतुराई के साथ प्रसंग छोड़े जाते हैं कि जिन्हें सुनकर कान को अत्यंत सुख मिलता है । साथ ही इसका अन्यनाम शुद्ध कोष्टि है ।

Q.14- पुंडली कजी कौन थे ?

उत्तर – पुंडलीक जी भिति हरवा के शिक्षक थे। गाँधीजी ने पुंडली कजी को बेलगाँव से बुला कर भिति हरवा के आश्रम विद्यालय में बच्चों को पढ़ा ने के लिए नियुक्त किया । गाँधीजी चाहते थे कि निर्भी क एवं कर्मठ पुंडलीकजी ग्रामवासियों के दिल से अंग्रेजों का भय दूर करें।

Q.15- नारी की पराधीनता कब से आरंभ हो गई?

उत्तर – जब मानव जाति ने कृषि का आविष्कार किया तो नारी घर में और पुरुष बाहर रहने लगा । यहाँ से जिन्दगी दो टुकड़ों में बँट गई। घर का जीवन सीमित और बाहर का जीवन असीमित होता गया एवं छोटी जिन्दगी बड़ी जिन्दगी के अधिकाधिक अधीन होती चली गई। कृषि विकास के साथ ही नारी की पराधीनता आरम्भ हो गई।


budhdev kumar

✨ बुद्धदेव चौरसिया
📍 जहानाबाद, बिहार
🎓 ऑनलाइन शिक्षक (Class 12th सभी विषय)
मैं जहानाबाद जिला का निवासी हूं और पिछले 5 वर्षों से Class 12th के विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से सभी विषयों की शिक्षा प्रदान कर रहा हूं।
मेरे चैनल के माध्यम से मैं विद्यार्थियों को सटीक नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न और परीक्षा से संबंधित पूरी तैयारी सामग्री उपलब्ध कराता हूं।
हर साल मेरे नोट्स से अधिकांश प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और रिजल्ट दोनों बेहतर होता है।
📚 “शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है, इसे सब तक पहुँचाना मेरा लक्ष्य है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Bihar Board Dummy Registration Card 2027 Out: Download BSEB 10th & 12th Dummy Registration Card, Correction & Declaration Process

Read More

बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2025: अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बालिकाओं को ₹10,000-₹15,000 छात्रवृत्ति – ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026

Read More

बकरी पालन लोन 2026: ₹2 लाख तक मुफ्त सहायता! किसान-युवा योग्यता व आवेदन प्रक्रिया 

Read More

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026: लड़कियों को ₹30,000 सालाना कैसे मिले? | बिहार स्टूडेंट्स अप्लाई करें

Read More

घर बैठे नया पैन कार्ड कैसे बनाएं? पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप जानें (2026 अपडेट)

Read More

PM Kisan Yojana Payment Hike 2026 : बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पीएम किसान में मिलेगा ₹9000 – बड़ी घोषणा 

Read More

Leave a Comment